पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस सभी 294 सीटों पर अकेले उतरेगी


कोलकाता ।

पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ेगी।
यह फैसला दिल्ली में हुई कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की राज्य स्तरीय नेतृत्व मौजूद थी।


बैठक के बाद पार्टी के राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि विस्तृत चर्चा के बाद यह सहमति बनी है कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरेगी और उसी के अनुरूप संगठनात्मक व चुनावी तैयारियां शुरू की जाएंगी।
प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूर्व में किए गए गठबंधनों के कारण पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल कमजोर पड़ा था। अब कांग्रेस अपने संगठन को फिर से मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है।
कांग्रेस के इस फैसले को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Share and Enjoy !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *